Telangana में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, विधायकों ने आलाकमान पर छोड़ा सीएम का फैसला

By अंकित सिंह | Dec 04, 2023

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने राज्य सरकार के गठन पर चर्चा के लिए सोमवार को तेलंगाना में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक बैठक बुलाई। बैठक का नेतृत्व एआईसीसी पर्यवेक्षक और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और तेलंगाना के एआईसीसी प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने किया। बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में डीके शिवकुमार ने कहा, विधायकों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया है कि वे चाहते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तेलंगाना के मुख्यमंत्री का चयन करें। 

शिवकुमार ने कहा कि आज हमने कांग्रेस विधायक दल की पार्टी के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक की। हम यहां अपनी सरकार बनाने की अनुमति देने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद देते हैं। नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत करने का संकल्प लिया। सभी ने तय किया है कि आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हम उसके अनुसार चलेंगे। 

इसे भी पढ़ें: IAF Aircraft Crashes in Telangana | तेलंगाना में भारतीय वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौके पर ही मौत | Video

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने अपने दल की प्रमुख नेता सोनिया गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आभार जताते हुए रविवार को कहा कि सरकार गठित करने के बाद उनकी पार्टी तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस की जीत ‘तेलंगाना के शहीदों’ को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने राज्य में पार्टी को मजबूती प्रदान की। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा दी गई ‘छह गारंटी’ और राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं द्वारा किए गए वादों को भी पार्टी पूरा करेगी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद