कांग्रेस ने घोषणापत्र को उत्तराखंड स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र का नाम दिया, भाजपा पर लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

देहरादून। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को उत्तराखंड के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने, चार लाख लोगों को नौकरी देने और ‘पर्यटन पुलिस’ बल के गठन का वादा किया गया है। घोषणापत्र को ‘उत्तराखंड स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ नाम दिया गया है। घोषणापत्र में 40 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता देने और रसोई गैस की कीमत 500 रुपये तक सीमित करने का वादा किया गया है। प्रियंका ने ऑनलाइन रैली में घोषणापत्र जारी किया, जिसका सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण किया गया। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर पिछले पांच वर्ष में कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने लोगों से अपने वोट को गंभीरता से लेने को कहा।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में 4 लाख रोजगार दिलवाने का कांग्रेस का वादा, प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणापत्र

प्रियंका ने कहा, ‘‘ कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान देश अपने सबसे बड़े संकट से गुजरा, क्योंकि केन्द्र ने दूसरे देशों को ऑक्सीजन और टीके दोनों का निर्यात किया।’’ उन्होंने कहा कि बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ मुझे बताया गया था कि हीरा सस्ता हो गया है, लेकिन दवाएं महंगी हो गई हैं। भाजपा सरकार में केवल प्रधानमंत्री के उद्योगपति मित्र ही फले-फूले और समृद्ध हुए हैं।’’ उन्होंने लोगों को राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे वादों में ना फंसने की सलाह दी और कहा कि अगर उन्हें अपना जीवन बदलना है और अपनी स्थिति में सुधार चाहिए तो वे उन दलों से उनके ‘‘रोडमैप’’ के बारे में पूछें। उन्होंने कहा कि पार्टी के घोषणापत्र को ‘‘प्रतिज्ञा पत्र’’ नाम दिया गया है, क्योंकि कांग्रेस के सत्ता में आने पर इसमें किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के साथ अपने परिवार के लंबे संबंधों के बारे में भी बताया। प्रियंका ने कहा, ‘‘ आप हमारे परिवार के उत्तराखंड के साथ लंबे संबंधों को जानते हैं। मेरे पिता, चाचा, भाई और पुत्र ने यहां पढ़ाई की है।

प्रमुख खबरें

20 साल और 127 गवाहों के बाद, CBI कोर्ट कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में फ़ैसला सुनाएगी

Diabetes Warning Signs: सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए बज गई खतरे की घंटी, ना करें इग्नोर

Imran Khan की बहन Aleema Khanum ने PIMS के इलाज पर उठाए गंभीर सवाल, मांगी स्वतंत्र जांच

सौरव गांगुली ने अपनी छवि खराब करने पर सख्त एक्शन लिया, Facebook पेज पर FIR दर्ज कराई