संगठनात्मक चुनाव स्थगित होने पर कांग्रेस ने निकाला नया फॉर्मूला ! कई उपाध्यक्षों की हो सकती है नियुक्ती

By अनुराग गुप्ता | Jul 10, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष और एक से ज्यादा उपाध्यक्ष मिल सकते हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से पार्टी नया अध्यक्ष तलाश रही है। हालांकि अभी सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मौजूद हैं। 

अंग्रेजी समाचार पत्र 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, लेकिन यह देखना होगा कि एआईसीसी के आगामी फेरबदल में क्या होता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस पर चर्चा चल रही है कि 'उपाध्यक्ष' या फिर 'कार्यकारी अध्यक्ष' नियुक्त किया जाए या नहीं।

माना जा रहा है कि क्षेत्रीय जिम्मेदारियों के साथ उपाध्यक्षों को नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अटकलें हैं कि एआईसीसी की बैठक में महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की प्रभारी रहेंगी भी या नहीं, इस पर भी फैसला हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: DMK की मदद से असंतुष्टों को मानने में जुटी कांग्रेस ! आजाद समेत इन नामों को राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें 

क्या फिर अध्यक्ष बनेंगे राहुल ?

कांग्रेस कार्य समिति के बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए स्पष्ट किया था कि गांधी परिवार के बाहर के विकल्प तलाशें जाएं और प्रियंका को अध्यक्ष बनाने के बारे में बिल्कुल भी विचार न हो। हालांकि बाद में राहुल गांधी को मनाने का सिलसिला शुरू हो जाए। ज्यादातर नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी ही पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन वो अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। कहा तो यह भी जा रहा था कि संगठनात्मक चुनाव के जरिए राहुल गांधी की वापसी होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत