कांग्रेस महाराष्ट्र में 125 से ज्यादा सीटों पर लड़ सकती है चुनाव : थोराट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती है और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने रविवार को यह संकेत दिये। पहले दोनों दलों में ‘125 सीटों’ पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ और वक्त लगेगा जिससे “स्वीकार्य फॉर्मूले” पर बात बन सके। 

थोराट ने यहां संवाददाताओं से कहा, “राकांपा ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस को बढ़त होगी। उम्मीदवारों की संख्या और चुनौती देने की क्षमता के लिहाज से कांग्रेस की राय पहले से तय 125 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ने की है।” वह राकांपा नेता धनंजय मुंडे के आवास पर हुई एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: शरद पवार पर लगे आरोपों से दुखी होकर दिया इस्तीफा: अजित पवार

थोराट ने कहा, “एक स्वीकार्य फॉर्मूला तैयार करने में कुछ समय लगेगा। 50 उम्मीदवारों की पहली सूची दो अक्टूबर तक आ सकती है।” उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच दो अक्टूबर को एक बैठक निर्धारित है जिसमें सीट-साझेदारी को लेकर और स्पष्टता आने की उम्मीद है। राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं जबकि मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल