CAA को लेकर कांग्रेस पर बरसे धर्मेंद्र प्रधान, बोले- लोगों को गुमराह कर रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

भुवनेश्वर। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ लोगों को गुमराह कर भड़का रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने साथ ही उड़ीसा के लोगों से अपील की कि वह विपक्षी दलों द्वारा सीएए के खिलाफ “गुमराह” करने वाले अभियान के बहकावे में न आएं। 

प्रधान ने यहां संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस देश में अराजकता की स्थिति पैदा करने के लिए लोगों को उकसा रही है। विपक्षी दल लोगों द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद असहिष्णु हो गया है।’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएए लोगों को नागरिकता देने के लिए है, किसी से छीनने के लिए नहीं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपेक्षित लोगों की रक्षा के लिए एक कड़ा कदम उठाया है।” उन्होंने कहा कि भाजपा नए नागरिकता कानून के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए अभियान शुरू करेगी। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी