विवादित बयान पर कांग्रेस विधायक ने मांगी माफी, भाजपा ने की निष्कासन की मांग

By अंकित सिंह | Dec 17, 2021

कर्नाटक विधानसभा में रेप को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने माफी मांग ली है। रमेश कुमार ने महिलाओं को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणी की थी। बवाल बढ़ने के साथ ही रमेश कुमार ने माफी मांगते हुए कहा कि अगर इससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा है तो मुझे मांगने में कोई आपत्ति नहीं है। मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं। भले ही रमेश कुमार ने माफी मांग ली हो लेकिन उनकी टिप्पणी को लेकर अब सियासी बवाल शुरू हो चुका है। खुद रमेश कुमार की टिप्पणी से उनकी पार्टी बैकफुट पर नजर आ रही है। कर्नाटक में दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहे रमेश कुमार के बयान को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ऐसी अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। वो वरिष्ठ नेताओं में से हैं, उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये समझ नहीं आ रहा है। अब उन्हें इस ग़लती का एहसास हुआ है और उन्होंने माफी मांगी है। लेकिन इस तरह की बातें कतई नहीं करनी चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विधानसभा में ये बोलना ये सही नहीं है। कांग्रेस राजनीति का स्तर किस लेवल पर लेकर जा रही है ये इसका सबूत है। के.आर. रमेश कुमार काफी वरिष्ठ नेता हैं। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस नेता का विवादित बयान कहा- अगर रेप को रोक नहीं सकते तो मजे लो

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विधानसभा जो महिला को संरक्षित करने का संकल्प लेती है उस धरा पर कांग्रेस नेता ने जो बयान दिया है वो शर्मनाक है। कांग्रेस का वो नेतृत्व जो उत्तर प्रदेश में कहता है मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। तो पहले कांग्रेस इस नेता को अपनी पार्टी से निष्काषित करें। अनुप्रिया सिंह पटेल ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि राज्य के सदन में ऐसे लोग बैठे हैं जिन्हें महिला के प्रति न आदर और न सम्मान है। जिन लोगों ने इन्हें चुनकर वहां भेजा उन्हें एक बार सोचना चाहिए। इनकी पार्टी को ऐसे विधायक पर सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।  

प्रमुख खबरें

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन