मैं भी सीएम बनना चाहता था लेकिन कभी-कभी इच्छाओं को दबाना पड़ता है: भंवर लाल शर्मा

By अंकित सिंह | Jun 15, 2021

राजस्थान कांग्रेस में जारी अंतर्कलह और मंत्रिमंडल विस्तार के कयासों के बीच विधायक भंवर लाल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। मंत्रिमंडल विस्तार पर बयान देते हुए भंवर लाल शर्मा ने कहा कि एक कहावत है एक अनार-सौ बीमार। लेकिन यहां 25 बीमार (आकांक्षी) हैं। कितनों को मंत्री बनाया जाएगा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक भंवर लाल शर्मा ने कहा कि सचिन पायलट साहब ने कभी अपने लिए किसी पद की मांग नहीं की। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे। मेरा मानना ​​है कि कुछ कनिष्ठ नेताओं ने कुछ बड़े पदों पर कब्जा कर लिया है, जिससे पार्टी को नुकसान होने वाला है। वरिष्ठतम नेताओं को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। भंवर लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में जो घटनाक्रम चल रहा है, इस पर मैं कहना चाहता हूं कि मैं किसी गुट या पार्टी से बंधा हुआ नहीं हूं मैं सिर्फ कांग्रेस से बंधा हुआ हूं। अभी कोविड की जो हालात है उसे CM ने अच्छे से नियंत्रित किया है। इस परिस्थिति में सत्ता संर्घष नहीं करना चाहिए। अभी सभी कांग्रेस को एक साथ होकर बीजेपी से मुकाबला करना चाहिए ताकि आने वाले समय में कांग्रेस दोबारा आए। अगले 2 महीने तक कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि सीएम किसी से नहीं मिल रहे हैं। मैं भी सीएम बनना चाहता था लेकिन कभी-कभी हमें अपनी इच्छाओं को दबाना पड़ता है। 

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex 1385 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24344 के पार

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला