कांग्रेस विधायक ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा निर्वाचन को HC में दी चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

जबलपुर। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्वाचन को चुनौती देते हुए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में शुक्रवार को एक याचिका दायर की गई है। भिण्ड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने यह याचिका दायर की है। सिंह के वकील संजय अग्रवाल एवं अनुज अग्रवाल ने बताया कि इस याचिका में कहा गया है कि सिंधिया ने राज्यसभा के लिए दाखिल अपने नामांकन के दौरान शपथ पत्र में गलत जानकारियां दी एवं तथ्यों को छिपाया। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपना 30 प्रतिशत वेतन किया कोविड सहायता कोष में जमा

सिंधिया ने अपने ऊपर भोपाल में पूर्व से दर्ज अपराधिक प्रकरण की जानकारी शपथ पत्र में नहीं दी, जो कि पूर्णता विधि विरुद्ध एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के विपरीत है। गोविंद सिंह ने मीडिया को बताया कि सिंधिया द्वारा तथ्यों को छुपाकर शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया, इसलिए उनका निर्वाचन रद्द होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा