मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक जयपुर से भोपाल जाने के लिये जयपुर हवाई अड्डा पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2020

जयपुर। मध्यप्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच बुधवार को जयपुर पहुंचे कांग्रेस के विधायक रविवार सुबह भोपाल जाने के लिये जयपुर हवाई अड्डा पहुंचे। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के दो रिसॉर्ट में रूके करीब 90 कांग्रेस विधायक रविवार सुबह जयपुर हवाई अड्डा पहुंचे जहां से वे विमान से भोपाल जायेंगे। जयपुर हवाईअड्डे पर एक विधायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे और कमलनाथ सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।’’

उल्लेखनीय है कि बुधवार को कांग्रेस के करीब 90 विधायक भोपाल से जयपुर पहुंचे थे और उन्हें जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दो लग्जरी रिसॉर्ट में ठहराया गया था।

इसे भी पढ़ें: सिंधिया समर्थक विधायकों ने राज्यपाल को लिखा पत्र, भोपाल लौटने पर सुरक्षा की मांग की

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा