कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने जेपी नड्डा और खट्टर से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2022

चंडीगढ़। हरियाणा के आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की तथा उनके साथ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। बिश्नोई को राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने के बाद कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त हटा दिया है। दो सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब बिश्नोई ने भाजपा नेतृत्व के साथ मुलाकात की है। बिश्नोई ने 10 जुलाई को दिल्ली में नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में DSP की हत्या के बाद अब रांची में महिला सब-इंस्पेक्टर को वैन ने कुचलकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली में नड्डा और खट्टर से मुलाकात करने के बाद बिश्नोई ने दोनों नेताओं की तारीफ की। उन्होंने नड्डा से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘बैठक में उनके साथ मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।’’ खट्टर के साथ मुलाकात पर बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने ‘‘हरियाणा के विकास कार्य और राज्य के मौजूदा राजनीतिक मुद्दों के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की।’’ बिश्नोई (53) को पिछले महीने कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से ही उनका भाजपा नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल के हफ्तों में भाजपा नेताओं के साथ उनकी बैठकों और उनके पार्टी में शामिल होने की संभावना पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आदमपुर से विधायक अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन उन्हें इससे पहले विधायक के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा