कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में कोरोना वायरस से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने का किया अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

हैदराबाद। तेलंगाना में कांग्रेस के विधायक टी. जय प्रकाश रेड्डी ने बुधवार को राज्य सरकार से छह मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के मद्देनजर विधानसभा परिसर में कोरोना वायरस के खिलाफ उपयुक्त एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध किया है। जग्गा रेड्डी के नाम से पहचाने जाने वाले रेड्डी ने कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस के संबंध में पहले ही एहतियाती कदम उठाए हैं।

रेड्डी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यहां शुक्रवार को शुरू हो रहे बजट सत्र के मद्देनजर विधानसभा इमारत में उचित कदम उठाए जाने चाहिए। तेलंगाना में बुधवार को कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया था। इस बीच, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर राज्य में विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने अपने परिसरों को संक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान भी चलाए हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा