कांग्रेस विधायक ने गाया ज्योतिरादित्य सिंधिया का यशोगान, वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Dec 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। कांग्रेस विधायक ने सिंधिया का पैर छूकर सियासी हलचलें बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें:"कुर्सी"न मिलने से तानसेन सम्मोरह में कांग्रेस विधायक हुए नाराज 

वहीं सतीश सिकरवार ने मंच पर चढ़ने के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मंत्री माया सिंह के पैर छूकर सबको चौंका दिया। इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान वह सिंधिया परिवार का यशोगान भी करते नजर आएं। जिसके बाद माना जा रहा है कि सिकरवार एक बार फिर से पलटी मार सकते हैं।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सिकरवार ने सिंधिया के सम्मान में कसीदे पढ़ें हों। बीते कुछ समय से सिंधिया को लेकर उनके विचारों में बदलाव देखा जा रहा है। सिकरवार पहले बीजेपी में ही थे। उन्हें साल 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर पूर्व से बीजेपी ने टिकट दिया था।

इसे भी पढ़ें:नरोत्तम मिश्रा के अल्टीमेटम देने के बाद बैकफुट पर आया सारेगामा म्यूजिक, इस गाने की बदलेगी लिरिक्स 

सतीश सिकरवार ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस ने सिकरवार पर भरोसा करते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट दिया और वे जितने में भी कामयाब रहे। लेकिन कांग्रेस से चुनाव जीतने के बाद भी अब वे बीजेपी नेताओं की तारीफ करने लगे हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी