कांग्रेस विधायक ने कहा, भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को खरोंच भी आई तो भूकंप आ जायेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2022

जयपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को जान से मारने की मिली धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक कांग्रेस विधायक ने कहा कि सांसद को खरोंच भी आई तो भूकंप आ जायेगा। प्रतापगढ़ के कांग्रेस विधायक रामलाल मीणा ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा,‘‘ डॉ किरोड़ी लाल मीणा को धमकी ठीक है, लेकिन अगर उन्हें कोई खरोंच आई तो ‘‘भूकंप’’ आ जायेगा। पार्टी अलग हो सकती है, लेकिन डॉ साहब गरीबों के मसीहा हैं। उनमें हमेशा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की भावना रहती है। ’’ मीणा को धमकी भरे पत्र के बारे में उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से किसी ने ऐसा किया होगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द ही मामले की तह तक जाएंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: सांसद को धमकी, जयपुर में नरसिम्हानंद के खिलाफ सर तन से जुदा के बैनर, राजस्थान में हो क्या रहा है?

किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को नयी दिल्ली में अपने पंडारा रोड बंगले पर जान से मारने की धमकी भरा हस्तलिखित नोट मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिये कहा है। खुद को कादिर अली राजस्थानी बताने वाले एक व्यक्ति ने नोट में कहा है कि भाजपा सांसद ‘‘मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलते हैं और हिन्दुओं की वकालत करते हैं और खुद को हिंदू नेता मानते हैं।’’ पत्र में उस व्यक्ति ने कहा कि कुछ दिन पहले मीणा ने उदयपुर हत्याकांड के मृतक कन्हैया लाल के परिवार को एक महीने का वेतन देने की घोषणा की थी और मुसलमानों को तालिबानी कट्टरपंथी कहा था। कतिपय पत्र में पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वालों को सबक सिखाने की बात कही गई है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump का बड़ा ऐलान, Imported Generic Drugs पर लगेगा 200% Tariff, US में बढ़ेगा मैन्युफैक्चरिंग

Manila में S Jaishankar और Marco Rubio की बड़ी बैठक: Trade, Tariffs और AI पर बनी नई रणनीति

मेरी आवाज का गलत... Ajay Devgn की चौहान के मेकर्स पर भड़के Zeeshan Ayyub

NEET Protest Case: हमारा वक्त खराब न करें, छात्र प्रदर्शनकारियों की याचिका पर Supreme Court सख्त