जयपुर पहुंचे कांग्रेस विधायकों का दावा: पांच साल पूरे करेगी कमलनाथ सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

जयपुर। मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठा पटक के बीच कांग्रेसी विधायकों ने बुधवार को विश्वास जताया कि राज्य की कमलनाथ सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी। मध्य प्रदेश के सियासी संकट के बीच लगभग 90 विधायक बुधवार को भोपाल से राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे। इन विधायकों को यहां दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो रिजॉर्ट में ठहराया गया है। एक विधायक ने जयपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘कमलनाथ सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। सरकार को कोई खतरा नहीं है, हम सब साथ हैं।’’ उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जिन कांग्रेस विधायकों ने त्यागपत्र दिया है उन्हें भाजपा ने गुमराह किया है और धोखा दिया है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व CM चौहान ने कहा, अब MP में महाराज और शिवराज एक साथ

अन्य विधायकों महेश परमार, शिवदयाल ने भी कमलनाथ सरकार के यथावत चलने पर विश्वास जताते हुए भाजपा पर सिंधिया के समर्थन में गये विधायकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। राजस्थान के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश से लगभग 90 विधायकों का दल आया है और जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दो रिजॉर्ट में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। इनमें से एक रिजॉर्ट वही है जहां पिछले वर्ष नवम्बर में महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के दौरान महाराष्ट्र के कांग्रेस के विधायकों के रुकने की व्यवस्था की गई थी। इन विधायकों के यहां पहुंचने के समय जयपुर हवाई अड्डे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। गहलोत ने रिजॉर्ट में कांग्रेस विधायकों और पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा की।

प्रमुख खबरें

असम में भयावह हुई Flood Situation, Suvendu Adhikari ने किया 10 करोड़ की मदद का ऐलान

Jantar Mantar Season 2 का आगाज़, CJP Founder Abhijit Dipke बोले- सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए फिर होगा प्रोटेस्ट

संसदीय लोकतंत्र का अपमान! Kiren Rijiju बोले- चर्चा से भाग रहा विपक्ष

Babar Azam की दमदार वापसी, ICC Test रैंकिंग के टॉप 10 में फिर शामिल