Bihar Floor Test । पटना लौटेंगे कांग्रेस के विधायक, विश्वासमत से पहले तेजस्वी के घर रुकेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

पटना। बिहार में विश्वास मत के लिए 24 घंटे से भी कम समय बचा है, ऐसे में कांग्रेस के विधायक रविवार शाम तक तेलंगाना से पटना लौटने वाले हैं। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। बिहार में विश्वास मत से पहले कांग्रेस ने पार्टी विधायकों को हैदराबाद भेजा था। सूत्रों ने कहा कि पार्टी विधायकों के विमान के शाम पांच बजे तक पटना हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है और विधायक सीधे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के आवास जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Bihar Floor Test । बिहार की राजनीति में तेज हुई हलचल, विधायकों को संभालने में लगी पार्टियां, जानें अबतक क्या-क्या हुआ

राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा में 128 विधायकों के साथ राजग अच्छी स्थिति में है। पार्टी के सिर्फ 19 विधायक होने के बावजूद कांग्रेस विश्वास मत से पहले विभाजन की आशंका से ग्रस्त थी, यही कारण है कि उसने अपने विधायकों को दक्षिणी राज्य में ले जाने का विकल्प चुना हो। इस बीच, शनिवार दोपहर के भोजन के लिए यादव के घर पहुंचे राजद विधायकों को विश्वास मत तक वहीं रुकने के लिए कहा गया है। राजद ने अलाव के पास बैठे और ट्रैकसूट पहने यादव का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह गिटार बजाते हुए गाना गा रहे एक युवा विधायक की सराहना करते दिख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju बोले, दिमागी नक्सलियों और देशभक्तों के बीच खिंची लकीर

Supreme Court पहुंची व्यापारियों की याचिका, Dipke का दावा- Peaceful Protest से नहीं रुकता व्यापार

केरलम के विश्वविद्यालयों में स्थायी VC की नियुक्ति के लिए कदम उठाए गए: मंत्री

BJP में शामिल नेताओं पर बिफरे Rahul Gandhi तो Kharge ने दिलाई पुरानी दोस्ती की याद