कांग्रेस सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी , योजनाओं का लाभ पाते रहने के लिए भाजपा को वोट दें: स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2021

मारीयानी (असम)। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को ‘‘सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी’’ करार देते हुए लोगों से अपील की कि केन्द्र तथा राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ लगातार लेते रहने के लिए वे भाजपा को वोट दें। शनिवार को असम में अपनी पहली चुनाव रैली को संबोधित कर रहीं ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ऐसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं जिनसे राज्य की जनता को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘.....कांग्रेस से ज्यादा भ्रष्ट और कोई नहीं है। केवल भाजपा ही वह पार्टी है जो गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, बोगी को ट्रेन से किया गया अलग, सभी यात्री सुरक्षित

केन्द्रीय मंत्री ने, राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना कहा ‘‘ असम से कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी हैं, जो प्रधानमंत्री तक बने, लेकिन असम में एम्स केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल में ही आया।’’ ईरानी यहां भाजपा के उम्मीदवार रमानी तंती के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस सीट पर तंती का सीधा मुकाबला तीन बार के कांग्रेस विधायक रूपज्योती कुर्मी से है। मारीयानी विधानसभा सीट पर चुनाव पहले चरण के तहत 27 मार्च को होना है।

प्रमुख खबरें

Mumbai में Rihanna का देसी स्वैग, अंबानी परिवार संग की आरती, फूलों से खेली होली

Mercury Combust: 27 अप्रैल से बुध अस्त, इन Zodiac Signs की बढ़ सकती है Tension, रहें अलर्ट

White House Party में गोली चलाने वाले की पूरी कुंडली, जिसे ट्रंप ने बताया Lone Wolf

First Phase में ही टूट गया TMC का घमंड, ममता सरकार पर PM Modi का तीखा हमला, जनता से की ये अपील