कांग्रेस सबसे विश्वसनीय विपक्षी दल, इसलिए इसमें सुधार और फिर से जान फूंकने की जरूरत: थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि देश में कांग्रेस आज भी सबसे विश्वसनीय विपक्षी दल है और इसलिए इसमें सुधार तथा नयी जान फूंकना जरूरी है। उन्होंने देश में विभिन्न दलों के विधायकों की संख्या वाला एक चार्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यही वजह है कि कांग्रेस सबसे विश्वसनीय राष्ट्रीय विपक्षी पार्टी बनी हुई है। इसीलिए सुधार और नयी जान फूंकनी जरूरी है।’’ थरूर ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हालिया विधानसभा चुनावों में हार को लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चर्चा चल रही है। कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में रविवार को यहां हालिया विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त के कारणों और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में सोनिया गांधी के अलावा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेता शामिल हुए। 

प्रमुख खबरें

Kerala Assembly polls: कांग्रेस हाईकमान का No MP रूल, केरल की कन्नूर सीट से के सुधाकरन का टिकट कटा?

Puducherry Assembly Election | पुडुचेरी का सियासी भूचाल! पूर्ण राज्य के दर्जे पर अड़ी NR कांग्रेस, NDA के टूटने की कगार पर!

PM Modi की Rally से पहले TMC मंत्री पर हमला, Election Commission ने Kolkata Police से पूछे कड़े सवाल

West Bengal Assembly Election | कभी Mamata Banerjee का अभेद्य किला हुआ करता था Bhawanipur, अब एक चुनावी अखाड़ा क्यों बन गई है?