महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, नाना पटोले बोले- हम संघर्ष करते रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2022

जब देश की जनता बेतहाशा महंगाई से जूझ रही है। ऐसे में केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर गरीबों के मुंह से निवाला छीनने की कोशिश कर रही है।हालांकि  हैरत की बात यह है कि केंद्र सरकार को  महंगाई नजर नहीं आ रही है। केंद्र की मोदी सरकार पर यह हमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है। वे, शुक्रवार को मुंबई में महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित राज्यव्यापी आंदोलन के मौके पर बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के इस दौर में केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना द्वारा युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया गया है। पटोले ने कहा कि कांग्रेस ने जब लोगों के इन सवालों के जवाब के लिए राजभवन को घेरने का ऐलान किया तो राज्य की ईडी सरकार ने गुरुवार की रात से ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। वहीं बाकी कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे शुक्रवार को विधान भवन से विरोध प्रदर्शन के लिए निकल रहे थे। पटोले ने कहा कि ईडी सरकार अपनी ताकत के बल पर कांग्रेस के आंदोलन को कुचलने की कोशिश की है, लेकिन हम इस तरह की कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं।हम  लोगों के मुद्दों को लेकर आगे भी  संघर्ष करते रहेंगे।

आंदोलन के बाद गांधी भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नाना पटोले ने कहा कि जब कांग्रेस पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही थी, उस समय दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी के साथ किया गया व्यवहार अत्यंत आपत्तिजनक और निंदनीय है। भाजपा सरकार के इस राजनीतिक अत्याचार का कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है । पटोले ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों के सवाल उठाना कोई अपराध नहीं है, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार को लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: हिरासत में प्रियंका-राहुल समेत कई कांग्रेसी सांसद, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप तो भाजपा ने पूछा- क्यों है जांच एजेंसियों का डर ?

आंदोलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि  ब्रिटिश शासन के दौरान भी आंदोलन संभव था। लेकिन अब जबकि देश में लोकतंत्र  हैं लेकिन राज्य सरकार लोगों को इस मुद्दे पर आंदोलन करने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार ने बच्चों के दूध के अलावा नमक और आटे जैसी आवश्यक वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा दिया है।  थोरात ने कहा कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर जवाब नहीं देना चाहती है. उन्होंने पूछा कि क्या ईडी सरकार के राज में आंदोलन पर भी प्रतिबंध है। शुक्रवार को महाराष्ट्र कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी, अग्निपथ योजना, किसानों के मुद्दों पर पूरे राज्य में आंदोलन किया और केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रमुख खबरें

11 देशों के सामने धुरंधर स्टाइल में NSA डोभाल ने दिया धांसू बयान, हर तरफ होने लगी चर्चा!

Numerology Tips: इन 2 मूलांक वालों पर बरसती है Lord Shiva की सीधी कृपा, क्या आप भी हैं शामिल

World Cup में Cristiano Ronaldo का Playing XI में स्थान खतरे में? Portugal के Coach की चुप्पी

भारत-US Trade Deal पर दिल्ली में बड़ा मंथन, Piyush Goyal के सामने Tariff की नई चुनौती