संसद सत्र से पहले कांग्रेस की चाल, 30 को बैठक में बनेगा 'गेम प्लान', राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन मसले पर सरकार से तीखे सवाल

By अंकित सिंह | Nov 28, 2025

कांग्रेस 30 नवंबर को शाम 5 बजे सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर संसदीय रणनीति समूह की बैठक आयोजित करेगी, जिसमें संसद के आगामी शीतकालीन सत्र की रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की घोषणा के अनुसार, यह सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा। दोनों सदनों में विपक्ष का नेतृत्व कर रही कांग्रेस, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की मध्यस्थता और चीन के साथ व्यापार समझौतों व मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार दिए गए बयानों पर चर्चा की मांग करेगी।

इसे भी पढ़ें: क्या संसद का शीतकालीन सत्र कोई नया मानक स्थापित कर पाएगा या फिर वही घिसी-पिटी सियासत दोहरायी जाएगी?

सूत्रों के अनुसार, किरण रिजिजू ने सत्र से पहले 30 नवंबर को एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एएनआई को बताया कि विपक्ष के नेता के साथ विधेयकों की सूची साझा करने और उनके सुझाव लेने के लिए एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। मेघवाल ने कहा, "हम विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। हम उन सभी लंबित विधेयकों की जाँच करेंगे जिन्हें पारित किया जाना है, और फिर एक सर्वदलीय बैठक होगी जहाँ हम विपक्ष के नेता के साथ विधेयकों की सूची साझा करेंगे, और फिर हम विपक्षी नेताओं के सुझावों के अनुसार रणनीति बनाएंगे।" संसद में 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी। निजी सदस्यों के विधेयकों पर 5 और 19 दिसंबर को और निजी सदस्यों के प्रस्तावों पर 12 दिसंबर को विचार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तर भारत में Snowfall से रास्ते बंद, Delhi समेत मैदानी इलाकों में तेज Rain

Mobile Call पर 1 नवंबर से दिखेगा कॉलर का नाम, 4G नेटवर्क के लिए Telecom Department के निर्देश

Kolkata में बाइक फिसलने के बाद रंगे फ्लाईओवरों पर लगाए गए road markers

Volkswagen और Skoda लाएंगे 2 नई EV, JSW के साथ 2028 तक भारत में होगी लॉन्चिंग