कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई 100 प्रतिशत पाकिस्तानी एजेंट हैं: शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई ‘‘एक पाकिस्तानी एजेंट हैं’’। शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गोगोई के उनकी ब्रिटिश पत्नी के माध्यम से पाकिस्तानी संबंधों का आरोप लगाते रहे हैं, जिसका कांग्रेस नेता ने खंडन किया है।

शर्मा ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘गौरव गोगोई एक पाकिस्तानी एजेंट हैं। उन्हें हमारे देश में विदेशी ताकतों ने स्थापित किया है।’’ गोगोई ने पहले दावा किया था कि मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोप ‘‘सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म’’ की तरह हैं, जो फ्लॉप होने वाली है क्योंकि असम के लोग सब कुछ समझते हैं। शर्मा ने कहा कि गायक जुबिन गर्ग की मौत मामले की जांच पूरी होने के बाद वह गोगोई के खिलाफ सबूतों को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सबूत साझा करने के लिए अभी संवाददाता सम्मेलन नहीं कर रहा हूं, क्योंकि कुछ लोग कहेंगे कि जुबिन गर्ग के मुद्दे को भटकाया जा रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: USA के खिलाफ जब भारतीय टीम फंसी, Suryakumar Yadav बने संकटमोचन

14 साल के Vaibhav Suryavanshi का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर क्यों दूर है Team India? जानें ICC का नियम

Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा

Ukraine-Russia war पर अमेरिका की जून समयसीमा, शांति वार्ता को लेकर दबाव बढ़ा