By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2020
गुवाहाटी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को सोमवार को पत्र लिखकर असम पुलिस परीक्षा पेपर लीक के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने आरोप लगाया कि असम सरकार “दोषियों को बचाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।” उन्होंने इस मुद्दे पर शाह से तत्काल जवाब देने का आग्रह किया है।