पुलिस डिटेंशन सेंटर में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, हिरासत में लिए गए नेताओं ने GST, मूल्य वृद्धि समेत तमाम मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा

By अनुराग गुप्ता | Jul 27, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से बुधवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर पूछताछ की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी की सोनिया गांधी के साथ पूछताछ खत्म हो चुकी है। तीसरे दिन ईडी ने सोनिया गांधी से 3 घंटे तक पूछताछ की और अगला समन जारी होने तक कांग्रेस अध्यक्षा को जांच एजेंसी के समक्ष अब पेश नहीं होना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी की ईडी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन सच्चाई को छुपाने का प्रयास: नड्डा

डिटेंशन सेंटर में कांग्रेस की बैठक

आपको बता दें कि किंग्सवे कैंप में दिल्ली पुलिस डिटेंशन सेंटर के भीतर ही हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं ने संसदीय दल की अनौपचारिक बैठक की। जहां पर जीएसटी, मूल्य वृद्धि, अग्निपथ, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश समेत तमाम कांग्रेसी दिखाई दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल