Delhi में कांग्रेस को केजरीवाल सरकार के खिलाफ संविधान रक्षा एवं भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाने की जरूरत है: Virendraa Sachdeva

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 16, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को केजरीवाल सरकार के खिलाफ  संविधान रक्षा एवं भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाने की जरूरत है। जिस आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा वह जनता को पिछले 10 सालों से लूटने एवं ठगने का काम कर रही है। 

सचदेवा ने कहा कि आज तक दिल्ली में पानी की किल्लत, बिजली के नाम पर लूट, बस घोटाला, जलबोर्ड घोटाला जैसे कई घोटालों को आम आदमी पार्टी सरकार ने अंजाम दिया लेकिन कांग्रेस ने आज तक किसी भी घोटालों का कोई ठोस विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के कुछ नेता केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान चलाने का नाटक करते हैं पर कांग्रेस का पूरा केन्द्रीय नेतृत्व खासकर अभिषेक मनु सिंघवी तो आम आदमी के पे रोल कानूनी कवच हैं।

सचदेवा ने कहा कि एससी समाज की बात कांग्रेस कर रही है उसके लिए मोदी सरकार पिछले 10 सालों से लगातार कर रही है।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में डॉक्टर अब्दुल कलाम, रामनाथ कोविद और द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बने हैं जो एससी और अल्पसंख्यक समाज से आते हैं। सचदेवा ने कांग्रेस को सलाह दी है कि अगर संविधान रक्षक अभियान चलाना है तो बंगाल में चलाए जहां हर इंसान आज के समय में सत्ताधारी त्रिंमूल कांग्रेस की हिंसा के डर के साये में जी रहा है।

प्रमुख खबरें

Ranchi में भर्ती परीक्षा विवाद पर प्रदर्शन, छात्रों की पुलिस से झड़प

Mirza Fakhrul ने Bangladesh President पद की ली शपथ, कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल

India vs Brazil: बाइचुंग भूटिया ने की Boycott की अपील, बोले- 30 करोड़ Football Development पर हों खर्च

Mirza Fakhrul Islam बने Bangladesh के 23वें राष्ट्रपति, संभाला सर्वोच्च संवैधानिक पद