बिहार में बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार में एन्सेफिलाइटिस से बच्चों की मौत के मामले पर सोमवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर सरकार स्थिति कब संभालेगी? पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जी बच्चों की मृत्यु से ज्यादा क्रिकेट स्कोर को लेकर चिंतित नजर आ रहे है। सरकार को पता होना चाहिए कि अब तक 126 बच्चों की जान गई है।’’

उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकार स्थिति कब संभा लेगी? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा, ‘‘यह गंभीर चुनौती है। केंद्र और राज्य सरकार को हर संभव वो प्रयास करने चाहिए जिससे हालात पर काबू पाया जा सके।’’उन्होंने कहा, ‘‘शासन और प्रशासन की कोताही कहीं न कहीं जरूर है। इसको लेकर पहले से तैयारी रहनी चाहिए थी। अगर पहले से तैयारी रही होती तो शायद बहुत बच्चों की जान बच जाती।’’ 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी