Congress Party: बिहार की राजनीति पर था कांग्रेस का दबदबा, जानिए कैसे घटता गया पार्टी का जनाधार

By अनन्या मिश्रा | Oct 28, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनैतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी अपने खोए हुए जनाधार को दोबारा लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। इसके लिए राहुल गांधी ने पहले पूरे बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की और देश की आजादी के बाद पहली बार राज्य में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक होने जा रही है। बता दें कि राज्य की राजनीति में कांग्रेस का इतिहास उतना ही पुराना है, जितनी कि आजादी की कहानी।

इसे भी पढ़ें: Bharatiya Janata Party: आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य से दूर है BJP, ऐसे तय किया 21 से 77 तक का सफर

बिहार में कांग्रेस का सुनहरा दौर

आजादी के बाद से लेकर साल 1990 के दशक तक कांग्रेस का बिहार की राजनीति पर दबदबा रहा है। वहीं साल 1952, 1962 और 1972 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई। कांग्रेस पार्टी का मजबूत जनाधार दलित, सवर्ण और मुस्लिम समुदाय पर आधारित था। इस दौरान में कांग्रेस पार्टी ही बिहार की मुख्यधारा की राजनीति थी। पार्टी की केंद्रीय सोच यानी सर्व समाज की सियासत करने वाली पार्टी के रूप में पहचान रखती थी। लेकिन साल 1990 के विधानसभा चुनाव ने राज्य की राजनीति की दिशा ही बदल दी।

लालू यादव बिहार के सीएम बने और कांग्रेस की जड़ों को पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग की राजनीति ने हिलाना शुरूकर दिया। वहीं कांग्रेस के परंपरागत मुस्लिम वोट बैंक भी लालू यादव की तरफ चले गए। इसके बाद दलित और सवर्ण वोट भी कांग्रेस से छिटक गए। जानकारों की मानें, तो यह वही दौर था, जब राज्य में कांग्रेस के पतन की शुरूआत हो गई थी।

यहां समझिए कांग्रेस का गिरता ग्राफ- संयुक्त बिहार 324 सीटें

साल 1985 में कांग्रेस ने 239 सीटों में से 196 सीटों पर कब्जा जमाकर बहुमत हासिल की।

साल 1990 में कांग्रेस 71 सीटों पर सिमटकर रह गई।

साल 1995 में कांग्रेस सिर्फ 29 सीटों पर ही कब्जा जमा सकी।

साल 2000 में कांग्रेस को सिर्फ 23 सीटें मिली थीं।

यहां समझिए कांग्रेस का गिरता ग्राफ- झारखंड अलग होने के बाद 243 सीटें

साल 2005 में कांग्रेस पार्टी सिर्फ 10 सीटों पर जीत हासिल कर सकी।

साल 2005 अक्तूबर में पार्टी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की।

साल 2010 में कांग्रेस को सिर्फ 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

साल 2015 में गठबंधन के साथ कांग्रेस 27 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी।

साल 2020 में कांग्रेस फिर 19 सीटों पर सिमटकर रह गई।

पुराना जनाधार मिलना मुश्किल

राजनीतिक जानकारों की मानें, तो सिर्फ बैठकों से कांग्रेस का पुराना जनाधार लौटना काफी मुश्किल है। पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपना खोया वोट बैंक वापस पाना है। मुस्लिम समाज पूरी तरह महागठबंधन उसके अपने सहयोगी पार्टी के साथ है। वहीं सवर्ण और दलित वोट भी बंटा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को नए मुद्दों और युवाओं से सीधे जुड़ाव बनाना होगा। वहीं सही रणनीति के साथ पार्टी बिहार में नई शुरूआत हो सकती है।

प्रमुख खबरें

US Sanctions पर भारत का दो टूक जवाब, Russia से तेल का आयात जारी रहेगा

West Asia Crisis के बीच Fuel Supply पर सरकार का आश्वासन, बोली- तेल, LPG का पर्याप्त भंडार है

Tennis में Jannik Sinner का बड़ा धमाका, Novak Djokovic के बाद Golden Masters जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Silver Import पर मोदी सरकार की बड़ी सख्ती, Restricted लिस्ट में आई चांदी, अब लाइसेंस जरूरी।