कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कई राज्यों के प्रभारी भी बदले गए

By अंकित सिंह | Feb 15, 2025

2024 के लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को दिल्ली में लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि पार्टी ने अपने संगठन को लेकर बड़ा कदम उठाया है।  पार्टी ने शुक्रवार को एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव लागू किया, जिस पर वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की छाप दिखाई दी। इसने दो राज्यों के लिए महासचिव और नौ के लिए प्रभारी नियुक्त किए। वहीं इन पदों पर रहे छह नेताओं को हटा दिया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभारी एआईसीसी महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए महासचिव नामित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, माफी की मांग की, जानें पूरा मामला

फेरबदल में दीपक बाबरिया, मोहन प्रकाश, भरत सिंह सोलंकी, राजीव शुक्ला, अजॉय कुमार और देवेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेता बाहर हो गए, जिनके योगदान को पार्टी ने स्वीकार किया। कांग्रेस के आधिकारिक बयान ने पुष्टि की कि सभी नई नियुक्तियाँ तुरंत प्रभावी होंगी। ये बदलाव ऐसे महत्वपूर्ण समय पर आए हैं जब पार्टी कई राज्यों में आगामी चुनावों की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस इस फेरबदल में गांधी परिवार की झलक साफ तौर पर देखने को मिलती है। ये सभी नेता गांधी परिवार के बेहद करीबी बताए जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

NCLAT का बड़ा फैसला: Shubh Kamna बिल्डटेक मामले में नोएडा प्राधिकरण की अपील खारिज

LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

Tata Sons बोर्ड ने N Chandrasekaran को दिया दूसरा कार्यकाल, Tata Trusts ने जताया विरोध