अंतर्कलह से जूझ रही पंजाब कांग्रेस ! सिद्धू बोले- पार्टी चुनाव हार गई है लेकिन मरी नहीं

By अनुराग गुप्ता | Apr 19, 2022

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। इसी बीच कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पार्टी हार गई है लेकिन मरी नहीं है। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस में नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्त के बाद से टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने साफ कर दिया कि मीटिंग कोई भी कर सकता है लेकिन मुद्दा पार्टी की मजबूती का होना चाहिए। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पार्टी हार गई है लेकिन मरी नहीं है। पंजाब में कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। हम पंजाब में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। राज्य में जवाबदेह हो सरकार।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में 300 यूनिट फ्री बिजली पर बोले केजरीवाल- अन्य दलों की तरह झूठे वादे नहीं करती AAP, पूरा किया पहला वादा

आपको बता दें कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को जब पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है तब से नवजोत सिंह सिद्धू ने उनसे मुलाकात नहीं की। इतना ही नहीं अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को अमृतसर के कई पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की। जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू शामिल नहीं हुए। हालांकि बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू उस वक्त समराला में थे।

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प