भारत तोड़ो की राजनीति तुरंत बंद करे कांग्रेस पार्टी: प्रमोद सावंत

By उमेश चतुर्वेदी | Apr 23, 2024

पणजी/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता विरियाटो फर्नांडीस के गोवा पर भारतीय संविधान थोपने संबंधी बयान पर राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भयावह करार देते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मैं इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान से स्तब्ध हूं। कांग्रेस को भारत तोड़ो राजनीति को तुरंत बंद करना चाहिए। 


गोवा के मुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर फर्नांडीस के चुनावी सभा में भारतीय संविधान को लेकर टिप्पणी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के दक्षिण गोवा उम्मीदवार की टिप्पणियों से स्तब्ध हूं, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय संविधान को गोवावासियों पर जबरदस्ती थोपा गया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का पूरे दिल से मानना था कि गोवा भारत का अभिन्न अंग है। कांग्रेस ने गोवा की मुक्ति में 14 वर्ष की देरी की। अब, उनके उम्मीदवार ने भारतीय संविधान को कमजोर करने की हिम्मत की।

इसे भी पढ़ें: आरक्षण न खत्म होगा और न ही उसे धर्म के नाम पर बांटने दिया जाएगा : PM Modi

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को इस लापरवाह भारत तोड़ो राजनीति को तुरंत बंद करना चाहिए। कांग्रेस हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है।  


गौरतलब है कि विरियाटो फर्नांडीस दक्षिण गोवा से कांग्रेस के लोक सभा उम्मीदवार हैं। सोमवार को एक चुनावी सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि वर्ष 1961 में पुर्तगाली शासन से आजादी के बाद गोवा पर भारतीय संविधान थोपा गया था। इस दौरान फर्नांडीस ने पिछले लोकसभा के दौरान राहुल गांधी के साथ अपनी बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उनके सामने भी इस मुद्दे को उठाया था।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला