कांग्रेस का 'PayCM' कैंपेन, सिद्धारमैया-सुरजेवाला ने बोम्मई के खिलाफ चिपकाए पोस्टर, CM ने सबूत पेश करने की दी चुनौती

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2022

कर्नाटक में बसवराज बोम्मई के मुख्यमंत्रित्व काल में कथित रूप से हुए विभिन्न संभावित घोटालों के संबंध में सोशल मीडिया पर तथाकथित 'पेसीएम' अभियान का एक और दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की तरफ से पोस्टर और स्क्रीनशॉट के जरिये राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार को भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ निशाना साधने के लिए कैंपेन चला रही है। राज्य की राजधानी बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में दीवारों पर चिपकाए गए 'PayCM' के पोस्टर के साथ ही कांग्रेस ने 'PayCM' स्क्रीनशॉट की एक सीरिज जारी की, जिसमें नकद, 40 प्रतिशत कमीशन, पीएसआई घोटाला सहित विभिन्न घोटालों के बारे में बताया गया है।

इसे भी पढ़ें: 10 दिनों की मैराथन सुनवाई के बाद हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला रखा सुरक्षित

कांग्रेस के 'पेसीएम' पोस्टर ड्राइव पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कोई भी आरोप सही नहीं है। उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है। यह सब राजनीति से प्रेरित है। मैंने उन्हें सबूत पेश करने की चुनौती दी है। उनके (कांग्रेस) कार्यकाल में कई घोटाले हुए जिनकी जांच की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी