कांग्रेस के लोगों ने कहा था बिहार-UP वालों को घुसने नहीं देंगे, मनोज तिवारी बोले- देख लो पंजाब में खड़ा हूं

By अभिनय आकाश | May 29, 2024

भाजपा नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा कि पंजाब में नरेंद्र मोदी के प्रति अद्भुत प्रेम और समर्पण है। हर तरफ से एक ही भावना आ रही है कि देश के लिए पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। पंजाब का समर्थन बहुत है मैं पंजाब के लोगों का धन्यवाद करता हूं। भाजपा नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार से आने वाले लोगों को गले लगाकर रखता है लेकिन कांग्रेस के लोगों ने बिहार-यूपी के लोगों के लिए कहा है कि हम तुम्हें पंजाब में घुसने नहीं देंगे। ये देख लो कि मनोज तिवारी पंजाब में खड़ा है। भाजपा और पीएम मोदी के रहते कांग्रेस के लोग हमारे देश को बांट नहीं सकते।

इसे भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल को CM हाउस में पीटने वाले महिला सम्मान की बात करते हैं, फिरोजपुर की रैली में अन्ना का नाम लेकर केजरीवाल पर राजनाथ ने साधा निशाना

आरपी सिंह ने पिछली गैर-भाजपाई सरकारों पर लंबे समय से चली आ रही सिखों की समस्याओं को हल करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास करने में विफल रहने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा, पहले, सिख समुदाय के लोग पंजाब में स्थित डेरा बाबा नानक से दूरबीन के माध्यम से पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकते थे, लेकिन मोदी जी ने करतारपुर गलियारा खुलवाया।

प्रमुख खबरें

Ishaq Dar ने ईरानी समकक्ष Abbas Araghchi से की बातचीत, कूटनीति पर दिया जोर

Delhi के Mohan Garden में स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, पांच आरोपी पकड़े गए

Mumbai में Tiger Shroff पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे अभिनेता

Donald Trump ने इजराइली चुनाव में Benjamin Netanyahu को दिया समर्थन