इंदौर संभागायुक्त कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बुजुर्गों के अपमान को लेकर सौंपा ज्ञापन

By दिनेश शुक्ल | Feb 02, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बुजुर्गों से दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने संभागायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कांग्रेसियों ने रैली निकाली और जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता श्रवण कुमार भी बनकर आए। उन्होंने बुजुर्गों के फोटो कावड़ में रखे हुए थे। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक कांतिलाल भूरिया, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने मंगलवार को बुजुर्गों से अमानवीय हरकत के विरोध में रैली निकाली। इसके बाद कांग्रेसियों ने संभागायुक्त कार्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व विधायक कांतिलाल भूरिया ने इस दौरान कहा कि इंदौर में बुजुर्गों के साथ जो अमानवीय हरकत हुई है, वह बहुत ही निंदनीय है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज मंत्रि-परिषद की बैठक में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि कृषि ऋण देने का निर्णय

गौरतलब है कि शुक्रवार को निगम के डंपर में कुछ बुजुर्गों को भरकर रैन बसेरा में शिफ्ट करने की बताकर शहर से बाहर शिप्रा ले जाया गया था। यहां बुजुर्गों से अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें जंगल में उतार दिया गया था। जब डंपर बुजुर्गों को छोड़कर लौटने लगा, तो ग्रामीणों से विरोध किया। जिसके बाद फिर से सभी को ट्रक में बिठाकर वापस इंदौर रवाना करवाया। इसका वीडियो वहां के दुकान संचालक ने बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मुद्दा गरमा गया था।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा