हाथरस मामले में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथरस में एक दलित युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार एवं उसकी हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को यहां राजघाट पर मौन सत्याग्रह किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। इस मौके पर चौधरी ने कहा, ‘‘उप्र सरकार और पुलिस ने जिस तरह से पीड़िता एवं उसके परिवार के साथ व्यवहार किया और जिस तरह से राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया, उसके लिए हम उन्हें सद्बुद्धि मिलने की प्रार्थना करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाथरस की पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर संघर्ष करती रहेगी। गौरतलब है कि 14 सितम्बर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था। गत मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई, जिसके बाद मंगलवार देर रात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। परिवार का कहना है कि पीड़िता का अंतिम संस्कार रात के समय जबरन कर दिया गया। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि परिवार की सहमति से अंतिम संस्कार किया गया।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में तेजी के बीच Sensex 460 अंक फिसला, Nifty भी 124 अंक टूटा

Blue Energy Motors केंद्र की Parivartan योजना से जुड़ी, Delhi NCR में चलेंगे स्वच्छ वाणिज्यिक ट्रक

PC Jeweller का Net Profit 58 प्रतिशत बढ़ा, 14 बैंकों का कर्ज चुकाकर बनी Debt Free

Harry Brook ने तोड़ा Shubman Gill का रिकॉर्ड, 114 गेंदों में जड़ा सबसे तेज ODI दोहरा शतक