कांग्रेस की राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी पर खत्म होती है: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2018

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली में सोमवार को कांग्रेस, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी की राजनीति ‘‘एक परिवार से शुरू होकर उसी पर खत्म हो जाती है।’’राज्य में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विकास की जोरदार पैरवी की। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा नीत सरकार के मुकाबले कांग्रेस के शासनकाल में विकास की गति ‘बहुत धीमी’ थी। गांधी परिवार को निशाना बनाते हुए मोदी ने कहा ‘‘मां-बेटा द्वय’’ जमानत पर बाहर हैं। सरकार के नोटबंदी के कदम पर सवाल उठाने के लिये उन्हें आड़े हाथ लेते हुए मोदी ने कहा, ‘‘वे भूल जाते हैं कि नोटबंदी की वजह से उन्हें जमानत मांगनी पड़ी थी।’’

 

 

उन्होंने कहा, ‘‘जो जमानत मांग रहे हैं, वे मोदी को सर्टिफिकेट दे रहे हैं।’’मोदी ने कहा कि भाजपा विकास के पक्ष में है और उनकी प्रतिबद्धता की वजह से विपक्ष समझ नहीं पा रहा है कि चुनाव में सत्तारूढ़ दल से मुकाबला कैसे किया जाए। चुनावी रैली में राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए मोदी ने कहा ‘‘जब कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए 36 सूत्रीय घोषणापत्र जारी किया तब ‘नामदार’ का उल्लेख ‘सर’ के तौर पर 150 बार किया गया जिससे पता चलता है कि वह उनके लिये (कांग्रेस के लिये) छत्तीसगढ़ की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।’’

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar