समाजवादी पार्टी से संबंध न हों खराब इसलिये कांग्रेस ने टाली लखनऊ रैली

By अजय कुमार | Aug 12, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के बड़े ‘खिलाड़ी’ समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस के रिश्ते खराब नहीं हों इसको ध्यान में रखते हुए कांगे्रस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इसी के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की लखनऊ में सितंबर माह में प्रस्तावित रैली को अब विधानसभा उपचुनाव तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। जबकि लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ में रैली करने का निश्चय लिया था। दरअसल, लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में एनडीए से ज्यादा सीटों पर जीत मिलने के बाद कांग्रेस ने नए सिरे से प्रदेश में अपना जनाधार खड़ा करने के लिए राहुल व खरगे की रैली आयोजित की थी। रैली की तिथि तय नहीं की गई थी, लेकिन मौखिक रूप से केंद्रीय नेतृत्व ने सहमति दे दी थी। कांग्रेस बिना समाजवादी पार्टी को लिये रैली करके सपा से टकराव नहीं लेना चाहती थी,लेकिन कहीं न कहीं वह दबाव की राजनीति बनाये हुए हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद