कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: मतगणना जारी, 24 साल बाद पार्टी नया इतिहास लिखने की ओर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार को मतगणना आरंभ हो गई। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। पार्टी मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे के बाद आरंभ हुई। इस मौके पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के प्रस्तावक सांसद कार्ति चिदंबरम और कुछ अन्य चुनावी एजेंट मौजूद हैं। दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से सांसद सैयद नासिर हुसैन और कुछ अन्य नेता मौजूद हैं। देश के विभिन्न राज्यों में बने कांग्रेस के सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियां मंगलवार शाम तक कांग्रेस मुख्यालय लाई जा चुकी थीं।

इसे भी पढ़ें: “हम पाकिस्तान के साथ, आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत साझेदारी चाहते हैं: अमेरिका

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे। थरूर ने निर्वाचकों से ‘‘बदलाव अपनाने’’ का साहस दिखाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा था कि वह जिन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं, उनमें पार्टी के ‘‘मूल्यों’’ में कोई बदलाव नहीं होगा और केवल लक्ष्य प्राप्ति के तरीकों में परिवर्तन आएगा। वहीं, खरगे ने रविवार को कहा था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें पार्टी के मामलों में गांधी परिवार की सलाह और सहयोग लेने में कोई झिझक नहीं होगी, क्योंकि उस परिवार ने काफी संघर्ष किया है और पार्टी के विकास में बड़ा योगदान दिया है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द