कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया, खड़गे और थरूर के बीच होगा मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन वापस लेने की अवधि पूरी होने के बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के रूप के दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं तथा ऐसे में 17 अक्टूबर को मतदान होगा। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक किसी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया और अब खरगे एवं थरूर के रूप में दो उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि अब 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को मतगणना होगी।

इसे भी पढ़ें: PK के दावे पर नीतीश का पलटवार, कांग्रेस में JDU का विलय चाहते थे प्रशांत किशोर, आजकल बीजेपी के हिसाब से कर रहे काम

पार्टी की ओर से 22 सितंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक, चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि 24 से 30 सितंबर तक थी। अब 17 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। इस चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के नौ हजार से अधिक डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्य) मतदान करेंगे।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms समेत 12 कंपनियां अक्टूबर में ला रहीं IPO

बच्चों की सुरक्षा में निवेश करने वाली AI कंपनियों को प्रोत्साहन मिले: WEF विशेषज्ञ Cathy Li

Congress सांसद Bimol Akoijam पर यौन उत्पीड़न के आरोप, Bansuri Swaraj ने Rahul Gandhi से पूछे सवाल

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार