सनातन पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे का बयान, कोई भी धर्म जो समानता का अधिकार नहीं देता, वह बीमारी के समान

By अंकित सिंह | Sep 04, 2023

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर सियासी बवाल जारी है। इसी कड़ी में ऐसा लगता है कि कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने भी एक बयान देकर उदयनिधि का समर्थन किया हैं। उदयनिधि स्टालिन की 'सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए' वाली टिप्पणी पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, "कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता है या यह सुनिश्चित नहीं करता है कि आपको इंसान होने का सम्मान मिले, वह मेरे अनुसार धर्म नहीं है... कोई भी धर्म जो समान अधिकार नहीं देता है या आपके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता है वह बीमारी के समान है।"

इसे भी पढ़ें: BJP पर निशाना साधते हुए MK Stalin बोले, देश को मणिपुर-हरियाणा बनने से रोकने के लिए I.N.D.I.A. को जीतना होगा

मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया 

उदयनिधि ने कहा कि ये बात मैं लगातार कहूंगा। कुछ लोग बचकाना व्यवहार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मैंने नरसंहार के लिए आमंत्रित किया है, जबकि अन्य कह रहे हैं कि द्रविड़म को समाप्त कर दिया जाना चाहिए। क्या इसका मतलब यह है कि DMKवासियों को मार दिया जाना चाहिए? जब पीएम मोदी कहते हैं 'कांग्रेस मुक्त भारत', तो क्या इसका मतलब यह है कि कांग्रेसियों को मार दिया जाना चाहिए? सनातन क्या है? सनातन का अर्थ है कुछ भी बदला नहीं जाना चाहिए और सभी स्थायी हैं। लेकिन द्रविड़ मॉडल बदलाव की मांग करता है और सभी को समान होना चाहिए। बीजेपी मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करना और फर्जी खबरें फैलाना उनका सामान्य काम है। वे मेरे खिलाफ जो भी केस दायर करेंगे मैं उसका सामना करने के लिए तैयार हूं।

प्रमुख खबरें

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर

Asian Games में भारतीय Archery टीम ने जीते 9 Medals, 5 Gold किए अपने नाम

Justice Vikram Nath बोले, घरेलू हिंसा पर महिला की आवाज को सामान्य मानकर अनदेखा न करें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Japan और Bhutan समेत कई देशों के नेताओं ने दी बधाई