कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- राजनीति से दूर रखें सेना को

By रितिका कमठान | Oct 22, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने सशस्त्र बलों के राजनीतिकरण को बढ़ावा न दिए जाने की मांग की है। चिट्ठी के जरिए उन्होंने कहा कि नौकरशाही और सशस्त्र बलों के राजनीतिकरण को बढ़ावा देने वाले आदेश तत्काल रूप से वापस लिए जाने चाहिए। 

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह केंद्रीय सिविल सेवा आचरण नियम 1964 का भी उल्लंघन है जिसमें निर्देश दिया गया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकता है। सरकारी कर्मचारियों को उपलब्धियां का प्रदर्शन करने के लिए केंद्र सरकार ने राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह एक राजनीतिक व्यवस्था है ताकि पांच राज्यों के चुनावों और 2024 के आम चुनावों में लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की मार्केटिंग गतिविधियों के लिए विभागों के सीनियर अफसरों को लगाया जा रहा है, ऐसे में हमारे देश का शासन अगले छह महीनों के लिए रुक जाएगा।

 

सैनिकों लेकर जाहिर की चिंता

इस पत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वार्षिक छुट्टी पर गए सैनिकों को सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए समय बिताने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने आदेश पारित किया है। इसका विरोध करते हुए खड़गे ने कहा कि सैनिकों का काम देऱश की रक्षा करना है ना की सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देना। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर