विजय दशमी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मैसुरू जिले के मंदिर में पूजा की, भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल

By रेनू तिवारी | Oct 05, 2022

मैसुरु। इस समय गुजरात- हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को 3600 करोड़ की सौगात दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विजय दशमी के मौके पर बुधवार को एच.डी. कोटे विधानसभा क्षेत्र के एक मंदिर में बुधवार को पूजा अर्चना की। कर्नाटक में चल रही पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए सोमवार दोपहर मैसुरु पहुंचीं गांधी यहां एक निजी रिसॉर्ट में रह रही हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को फिलहाल आयुध पूजा और विजय दशमी (मंगलवार और बुधवार) के लिए दो दिन का विराम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: 'जबरन बाथरूम में ले गए, बच्चे का गला दबाने की थी कोशिश' एंजेलिना जोली ने ब्रैड पिट पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

सोनिया दो दिन के विराम के बाद बृहस्पतिवार को शुरू हो रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में सुबह हिस्सा लेंगी। सोनिया गांधी ने पिछले दिनों में हुए चुनावों में स्वास्थ्य कारणों से पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया था। काफी समय के बाद गांधी पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा