सोनिया से पूछताछ : संसद के भीतर और बाहर विरोध जताएगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

नयी दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ‘नेशनल हेराल्ड’ धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की अगले दौर की पूछताछ के मद्देनजर पार्टी संसद के भीतर और बाहर विरोध जताएगी।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार हमें नहीं झुका सकती। उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसद इस मुद्दे पर संसद के भीतर विरोध जताएंगे। कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सोनिया गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए प्रदर्शन करेंगे। सोनिया मंगलवार को अगले दौर की पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश होंगी।

ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष से दो घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं, इसके विरोध में पूरे देश में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया और पार्टी के नेताओं ने गिरफ्तारियां दी थीं।

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है