'राम मंदिर पर बाबरी ताला लगा देगी कांग्रेस', मोदी के इस आरोप पर बोलीं प्रियंका, यह सरासर झूठ

By अंकित सिंह | May 09, 2024

चुनावी मौसम में भाजपा-कांग्रेस के बीच वार-पलटवार की राजनीति जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आरोप लगा रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वे अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला नहीं लगा सकते हैं। इसकी को लेकर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह सरासर झूठ है। कांग्रेस ने बार-बार कहा है कि हर कोई (सर्वोच्च न्यायालय के) फैसले का सम्मान करेगा और हमने यही किया है और आगे भी करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Kerala: के सुधाकरन की केरल कांग्रेस प्रमुख के रूप में वापसी, कार्यक्रम से एमएम हसन अनुपस्थिति पर से उठे कई सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दी कि वह इस बात की जांच सीबीआई या ईडी से कराएं कि क्या उद्योगपति अडाणी और अंबानी ने उनकी पार्टी को काला धन भेजा है। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या मोदी उद्योगपतियों द्वारा ‘‘टेम्पो से पैसा भेजने’’ को लेकर अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी पर पलटवार किया, जिसमें मोदी ने एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता पर हमला करते हुए कहा था कि उन्होंने (राहुल) अपने हमलों में अडाणी और अंबानी का नाम लेना क्यों बंद कर दिया है और क्या उन्हें इसके बदले इन उद्योगपतियों से पैसा मिला है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए गांधी ने एक वीडियो संदेश में पूछा कि क्या मोदी उद्योगपतियों द्वारा भेजे जा रहे पैसों के बारे में अपने ‘‘व्यक्तिगत अनुभव’’ के आधार पर बोल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट देख Farrhana Bhatt बोलीं- Finale में Mars पर भेजेंगे क्या? Post वायरल

जल्दी जल्दी भागो, नहीं तो सरकार जो करना होगा वो करेगी, Suvendu Adhikari ने Bangladesh Infiltrators को दी खुली चेतावनी

Mamata Banerjee के लिए सबसे बड़ा संकट, Bengal Politics में TMC के 100 पार्षदों ने छोड़ा साथ

CBSE भुगतान से जुड़ी मुश्किलें होंगी खत्म, Dharmendra Pradhan ने Bank अधिकारियों संग की बैठक