Mamata Banerjee के विदेश दौरे पर कांग्रेस का सवाल, अधीर रंजन बोले- वे स्पेन जा सकती हैं, पर लोगों का दर्द नहीं समझ सकतीं

By अंकित सिंह | Sep 25, 2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को 12 दिवसीय स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा से लौट चुकी हैं। लेकिन विपक्षी दलों ने उन पर निशाना साधा और उनकी विदेश यात्रा पर सवाल उठा रहे हैं। राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने अब सीएम ममता की यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम स्पेन जा सकती हैं लेकिन लोगों का दर्द समझने में असमर्थ हैं। एएनआई के मुताबिक, चौधरी ने बंगाल में डेंगू के मामलों के बड़े पैमाने पर फैलने के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : सीबीआई ने धोखाधड़ी मामले में लघु बचत बैंक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने "आलीशान" यात्रा पर कितना खर्च किया, चौधरी ने कहा कि अगर इसका 10 प्रतिशत भी राज्य में खर्च किया गया होता, तो लाखों युवाओं को नौकरी मिल जाती। उन्होंने कहा कि आपने इस यात्रा पर कितना खर्च किया? आप यहां किस उद्योगपति को लाए हैं? यहां के लोगों को मूर्ख मत बनाइये। उन्होंने कहा कि आपने बिस्वा बांग्ला औद्योगिक बैठक में जो खर्च किया है, उसका 10 प्रतिशत भी वापस आ जाता तो बंगाल के लाखों बेरोजगारों को नौकरियां मिल जातीं। हम जानना चाहते हैं कि कौन सी स्पेनिश कंपनियां बंगाल में निवेश करना चाहती हैं। इससे पहले, बंगाल में विपक्षी नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने मोदी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाने के लिए टीएमसी पर "भ्रष्टाचार से जुड़े रहने" का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...

Famous Temple: मां बगलामुखी मंदिर क्यों है खास, Celebs और VIPs की आस्था का केंद्र बना Himachal Pradesh का यह सिद्ध धाम

Islamabad के PIMS अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, जांच समिति गठित

Khelo India Samvad: 2036 Olympics की राह और विकसित भारत के विजन पर Youth से संवाद करेंगे PM Modi