कांग्रेस का सवाल, एबीजी शिपयार्ड के मामले पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बैंकों के 22,842 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी मामले में एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज होने की पृष्टभूमि में बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस मामले पर चुप क्यों हैं। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार में 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी बैंकों से की गई। पांच साल के बाद सीबीआई ने आखिरकार प्राथमिकी दर्ज की।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘एबीजी शिपायर्ड का मालिक ऋषि अग्रवाल हमेशा से ‘वाइब्रेंट गुजरात’ सम्मेलन में बतौर निवेशक शामिल होता था और 2013 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आधिकारिक शिष्टमंडल में दक्षिण कोरिया भी गया था।’’ 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस शासित राज्य में तुष्टीकरण का मार्च, कोटा में PFI ने 75 साल पूरे होने पर निकाली ‘एकता रैली’

गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया कि अदालत ने अग्रवाल से 13975 करोड़ रुपये वसूली किए जाने का आदेश दिया, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। उनके मुताबिक, इसके बाद 31 मार्च, 2016 को ऋषि अग्रवाल ने खुलासा किया था कि उसके पास 2.66 लाख करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है तथा उसने बैंकों से 1925 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। वल्लभ ने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री धोखाधड़ी के इस मामले पर खामोश क्यों हैं? इस मामले में कदम उठाने में पांच साल का समय क्यों लगा? ऋषि अग्रवाल कहां है? उसकी अब तक की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? वह विदेश कैसे गया? दोहरी नागरिकता हासिल करने में उसकी किसने मदद की?’’ 

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market Loss | जंतर-मंतर पर तनाव का सीधा असर व्यापार पर: NDTA का शाम 6:30 बजे बंद का फरमान, खौफ में कनॉट प्लेस के दुकानदार

Connaught Place में आज शाम 6:30 बजे से सन्नाटा, CJP Protests के चलते NDTA का सुरक्षा पर बड़ा फैसला

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: भक्तों का विश्वास बहाल करने के लिए VHP-RSS और संतों का मास्टर Action Plan

Smart Kitchen Hacks: मटर का नेचुरल रंग रहेगा बरकरार और चमकेंगे जले हुए Utensils, फॉलो करें ये Simple Steps