मणिपुर के संगीतकार की हत्या पर Congress ने Delhi में पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 08, 2026

गुवाहाटी, आठ सितंबर कांग्रेस की असम इकाई ने मणिपुर के एक संगीतकार की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद मंगलवार को दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। विपक्षी दल ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि 54 वर्षीय संगीतकार सी. विक्रम सिंह की सोमवार तड़के दिल्ली के किलोकारी गांव स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले (डिलीवरी बॉय) कर्मियों और ढाबा कर्मचारियों के एक समूह ने कथित रूप से पिटाई कर दी थी।

उन्होंने कहा कि यह घटना ‘सिर्फ एक प्रसिद्ध कलाकार की हत्या नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे पूर्वोत्तर के लोगों की बेहद खराब सुरक्षा व्यवस्था की भयावह तस्वीर पेश करती है’। सैकिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “क्या दिल्ली वास्तव में पूर्वोत्तर के लोगों के लिए सुरक्षित है? जिस निर्दोष कलाकार ने कभी गिटार के तारों में जान फूंकी थी, उसे दिल्ली में उसके अपने घर के बाहर ही बदमाशों के एक समूह ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।” उन्होंने कहा, “मणिपुर के रॉक संगीतकार और ‘अल्ट्रा वायर्स’, ‘फीनिक्स’ तथा ‘ईस्टर्न डार्क’ जैसे प्रसिद्ध बैंड के प्रमुख गिटारवादक चोंगथाम बिक्रम (विक्रम) सिंह की बर्बर हत्या से मैं बेहद आक्रोशित और दुखी हूं।” सैकिया ने आरोप लगाया कि शिक्षा और रोजगार की तलाश में पूर्वोत्तर से आने वाले लोगों को अक्सर नस्लीय भेदभाव व हिंसा का सामना करना पड़ता है।

कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने ‘एक्स’ पर सिंह के एक मित्र के हवाले से लिखा, “वह (चोंगथाम विक्रम सिंह) एक विनम्र इंसान थे, जिनमें न अहंकार था और न किसी के प्रति द्वेष। वह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जिन्हें संगीत से बेहद प्यार था। वह उन चुनिंदा लोगों में से एक थे, जो बहुत कुछ करते थे लेकिन उन्हें कभी कोई पहचान मिलती थी।” लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता ने कहा, “आपकी आत्मा को शांति मिले।

आपको न्याय मिले। पूरा पूर्वोत्तर आपके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा है।” सैकिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी सवाल किया कि दिल्ली पुलिस व प्रशासन पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में क्यों कथित तौर पर विफल रहे। कांग्रेस नेता ने इस घटना में त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की और कहा कि सभी दोषियों को ‘कड़ी से कड़ी सजा’ दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी पूर्वोत्तर के लोगों पर हाथ उठाने की हिम्मत न कर सके।

प्रमुख खबरें

Duleep Trophy में 11 विकेट झटकने के बाद बोले Mukesh Kumar, घरेलू सत्र बेहद अहम

कार्रवाई और कार्यवाही (व्यंग्य)

Swachh Vayu Survekshan में PM10 के कारण Indore दूसरे स्थान पर खिसका, Lucknow अव्वल

Tamil Nadu Assembly में Body-shaming विवाद: CM Vijay बोले- इशारा अनायास था, मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं