Sansad TV पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, Manipur पर राहुल गांधी 15 मिनट 42 सेकेंड तक बोले लेकिन सिर्फ...

By अंकित सिंह | Aug 09, 2023

कांग्रेस ने बुधवार को सार्वजनिक प्रसारक संसद टीवी पर राहुल गांधी को कम स्क्रीन समय देने का आरोप लगाया। राहुल ने सांसद के रूप में बहाल होने के बाद पहली बार लोकसभा में बात की थी। कांग्रेस महासचिव प्रभारी (संचार) जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया कि अनुचित अयोग्यता से वापस आने के बाद अपने पहले भाषण में, राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान दोपहर 12:09 बजे से 12:46 बजे तक यानी 37 मिनट तक बात की। जिसमें से संसद टीवी कैमरे ने उन्हें केवल 14 मिनट 37 सेकंड के लिए दिखाया। यह 40% से भी कम स्क्रीन समय है! मोदी किससे डरते हैं?

इसे भी पढ़ें: Amit Malviya का Rahul Gandhi पर निशाना, कहा- वह सोचते हैं कि PM बनना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है

हंगामा भी हुआ

राहुल गांधी जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया हंगामा होने लगा। सबसे पहले, मैं आपको धन्यवाद देना चाहूंगा कि आपने मुझे (लोकसभा सदस्य के रूप में) बहाल किया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने भाजपा पर कटाक्ष किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब मैंने पिछली बार बात की थी, तो शायद मैंने आपको परेशानी दी थी क्योंकि मैंने अडानी पर ध्यान केंद्रित किया था। शायद आपके वरिष्ठ नेता को दुख हुआ। उस दर्द का असर आप पर भी हुआ होगा। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं। लेकिन मैंने सच बोला। आज बीजेपी के मेरे दोस्तों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मेरा भाषण अडानी पर नहीं है।  

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव