ट्रंप के टैरिफ वाले बयान पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पूछा- मोदी सरकार ने आखिर क्या सहमति दी है?

By अंकित सिंह | Mar 08, 2025

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत टैरिफ कम करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने इस कथित सौदे पर चिंता व्यक्त की। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की वाशिंगटन यात्रा का उल्लेख करते हुए रमेश ने सवाल किया कि क्या सरकार भारतीय किसानों और निर्माताओं के हितों से "समझौता" कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा - मैंने भारत की पोल खोल दी है, इसलिए अब वह अपने टैरिफ कम करने को मान गए हैं। ऐसा लग रहा है किसी ने भारत को धमकाया और अपनी बात मानने को मजबूर कर दिया। हमने जब से यह शब्द सुने, मन को बहुत दुख हुआ। कुछ हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका गए थे। उनकी मौजूदगी में भारत को रेसिप्रोकल टैरिफ के नाम पर धमकाया जा रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं कहा- ऊपर से मुस्कुरा रहे थे। यहां तक कि जब प्रधानमंत्री वहां से लौटे, तो उसके कुछ घंटों बाद एक हवाई जहाज भारत में उतरा, जिसमें हमारे लोग बेड़ियों से जकड़े हुए थे। ये देखकर बहुत दुख होता है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Ukraine को सैन्य सहायता रोकने के बाद अब Donald Trump ने Russia को धमकाया

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "अमेरिकी राष्ट्रपति कहते हैं कि वे भारत को बेनकाब कर रहे हैं। यह भारत का अपमान है। ट्रंप ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी ने उनसे डरकर टैरिफ कम किया। नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि ट्रंप को खुश करने के लिए क्या-क्या समझौते किए गए? देश की इज्जत क्यों गिरवी रखी गई?" कांग्रेस ने भाजपा सरकार से जवाब मांगा और कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक आयोजित करेगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य