America से Predator drone डील पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, राफेल से की तुलना, ज्यादा कीमत पर खरीद का लगाया आरोप

By अंकित सिंह | Jun 28, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में ही अमेरिका दौरे पर थे। इस दौरान अमेरिका और भारत के बीच कई बड़े समझौते हुए हैं। हालांकि, इन समझौतों को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने 31 ड्रोन खरीदे जाने को लेकर सरकार के कदम पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने 31 ड्रोन की कीमतों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने साफ तौर पर कहा कि राफेल सौदे में जो हुआ, वही प्रीडेटर ड्रोन सौदे में दोहराया जा रहा है। कांग्रेस इसे अधीक कीमतों पर खरीदने का आरोप लगा रही है। 


क्या है समझौता

भारत और अमेरिका ने 31 हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (एचएएलई) यूएवी के लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर का समझौता किया, जिसमें से नौसेना को 15 सी-गार्डियन ड्रोन मिलेंगे, जबकि थलसेना और भारतीय वायुसेना को आठ-आठ स्काई-गार्डियन ड्रोन मिलेंगे। दोनों देशों के एक संयुक्त बयान में पुष्टि की गई कि इन अत्याधुनिक ड्रोन को भारत में तैयार किया जाएगा, जिससे भारतीय सशस्त्र बलों की खुफिया, निगरानी और लक्ष्य प्राप्ति क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका जाने से पहले और वहां आने के बाद मोदी ने चीन के साथ क्या बड़ा खेल कर दिया, ड्रैगन को उसी के जाल में फंसा दिया

कीमत अभी तय नहीं

रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका के साथ हुए ड्रोन सौदे में मूल्य घटक के साथ अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया में साझा की जा रही रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा है कि भारत ने अमेरिका से 31 एमक्यू-9बी ड्रोन की खरीद के लिए कीमत एवं अन्य शर्तों को अभी तय नहीं किया है। मंत्रालय ने कहा कि वह ड्रोन खरीद लागत की तुलना इसके विनिर्माता जनरल एटॉमिक्स (जीए) द्वारा अन्य देशों को बेची गई कीमत से करेगा और खरीद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Gurugram में पार्किंग विवाद पर Op Safed Sagar के वेटरन पर रॉड से हमला, कई फ्रैक्चर के बाद BNS में FIR

Afghanistan के खिलाफ दूसरे T20I में अजेय बढ़त लेने उतरेगी Team India, पांचवें गेंदबाज की तलाश जारी

Hanuman Ansh के बाद Vishal Chaturvedi का नया धमाका! गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित फिल्म रामबोला की घोषणा

दिशा सालियान की मौत मामले में CBI की एंट्री! बॉम्बे HC के आदेश के बाद FIR