चुनाव आयोग के नियमों में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, याचिका दायर कर की ये मांग

By अभिनय आकाश | Dec 24, 2024

कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें चुनाव संचालन नियम, 1961 में हालिया संशोधनों को चुनौती दी गई और कहा गया कि चुनावी प्रक्रिया की अखंडता तेजी से खत्म हो रही है। सरकार ने सीसीटीवी कैमरों और वेबकास्टिंग फुटेज के साथ-साथ उम्मीदवारों की वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के दुरुपयोग को रोकने के लिए सार्वजनिक निरीक्षण को रोकने के लिए एक चुनाव नियम में बदलाव किया है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले चुनाव आयोग को इतने महत्वपूर्ण कानून में 'निर्लज्ज तरीके से एकतरफा संशोधन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

इसे भी पढ़ें: Yes Milord: टोल फ्री ही रहेगा DND, एनसीआर राज्य में भी पटाखों पर बैन, जानें इस हफ्ते कोर्ट में क्या हुआ

चुनाव आयोग की सिफारिश के आधार पर, केंद्रीय कानून मंत्रालय ने 20 दिसंबर को चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 93(2)(ए) में संशोधन किया, ताकि सार्वजनिक निरीक्षण के लिए खुले कागजात या दस्तावेजों के प्रकार को प्रतिबंधित किया जा सके। चुनाव अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की कि मतदान केंद्र के अंदर सीसीटीवी कैमरों की अनुमति देने से इसका दुरुपयोग हो सकता है और मतदाता गोपनीयता से समझौता हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Samantha Ruth Prabhu को फैंस से मिल रहे बेबी नेम्स के सुझाव, समराज नाम सुनकर एक्ट्रेस ने दिया मजेदार रिएक्शन

मक्का संयुक्त रक्षा समझौते में शामिल होने से अन्य देशों से रिश्ते नहीं होंगे प्रभावित: बांग्लादेश

US Iran Conflict | Strait of Hormuz में फिर भड़की जंग! अमेरिका के हमले के बाद ईरान का जॉर्डन व UAE में अमेरिकी ठिकानों पर पलटावार

Rudraksha Benefits: पीरियड्स के दौरान रुद्राक्ष पहनने पर क्या कहते हैं शास्त्र? जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई