‘फर्जी टूलकिट’ प्रचारित कर रही है भाजपा, नड्डा और पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के शोध विभाग के प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने ‘टूलकिट’ से जुड़े भाजपा के दावे को लेकर पलटवार करते हुए मंगलवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर ‘फर्जी टूलकिट’ को प्रचारित करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ ‘जालसाजी’ की प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘ भाजपा ‘कोविड कु्प्रबंधन’ पर फर्जी टूलकिट का दुष्प्रचार कर रही है और इसे कांग्रेस के शोध विभाग से जोड़ रही है। हम जालसाजी को लेकर जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने कांग्रेस पर भारत को बदनाम करने का लगाया आरोप, कहा- गिद्धों की राजनीति हुई उजागर

एक ‘‘टूलकिट’’ का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘‘अपमानित और बदनाम’’ करने की कोशश की है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य