कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली सूची, वायनाड से फिर प्रत्याशी होंगे राहुल गाँधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओ के नाम शामिल हैं। राहुल गांधी एक बार फिर केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों की 39 सीट के लिये उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई थी। 

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ेंगे, तो वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘इस सूची के बारे में सीईसी ने बृहस्पतिवार को फैसला किया था...सीईसी की अगली बैठक 11 मार्च को होगी। अगली बैठक के बाद हम सूची के बारे में बताएंगे। सूची का इंतजार करिए।’’ वेणुगोपाल ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस अधिक से अधिक सीट जीतने की कोशिश में है, ताकि केंद्र से ‘फासीवादी’ सरकार को हटाया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘इस लोकसभा चुनाव से देश के भविष्य का फैसला होगा। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक सीट जीतने का है।’’ 

कांग्रेस के संगठन महासचिव ने कहा कि आने वाली सूचियों में और भी वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल होंगे। पार्टी ने केरल में अपने 14 मौजूदा लोकसभा सदस्यों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। केरल की त्रिशूर सीट से वर्तमान सांसद टी एन प्रतापन को टिकट नहीं दिया गया है। उनके स्थान पर के. मुरलीधरन को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पिछली बार वडाकरा से निर्वाचित हुए थे। वडाकरा से इस बार विधायक शफी परांबिल को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से सांसद ज्योत्सना महंत, कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट से मौजूदा सांसद डीके सुरेश तथा मेघालय की शिलांग सीट से विसेंट पाला पर फिर से विश्वास जताया गया है। 

प्रमुख खबरें

Jared Kushner ने Gaza शांति योजना पर हमास प्रमुख से बात की, इजराइली पीएम से भी मुलाकात तय

Dehradun के सहस्रधारा में नदी में बहने से महिला की मौत, Gola River में छात्र हुआ लापता

Mathura में बेकाबू dumper ने 5 लोगों को कुचला, बच्ची समेत 2 की मौत

Yogi Adityanath ने वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, विचारों पर आधारित पुस्तिका जारी की